Modi Cabinet Portfolio Change: किरेन रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय, अब अर्जुन मेघवाल संभालेंगे जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया. रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.
नयी दिल्ली, 18 मई: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया. रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें: BJP Mission 2024: भाजपा का मिशन 2024 शुरू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गजों के साथ नोएडा में शीर्ष नेतृत्व का हुआ मंथन
इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है. बयान में कहा गया है, ‘‘पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रीजीजू को सौंपा गया है.’’ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे.
मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं. बयान के अनुसार, मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

