देश की खबरें | मेघालय : संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के पूर्व जयंतिया हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
शिलांग, 16 जुलाई मेघालय के पूर्व जयंतिया हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 12 जुलाई की सुबह खासिमारा नदी के पास हुई।
मेघालय पुलिस में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के अनुसार बीएसएफ कर्मियों ने सीमा से लगते बांग्लादेश के हिस्से में लगभग 20 लोगों को 30 से 40 मवेशियों के साथ देखा।
प्राथमिकी में कहा गया, ‘‘चेतावनी दिए जाने पर बांग्लादेश के ही 40 से 50 लोगों के एक अन्य समूह की मदद से उपद्रवियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की और बीएसएफ कर्मियों पर पथराव किया।’’
इस हमले में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
सीमा सुरक्षा बल ने एक बयान में कहा गया,‘‘ आत्मरक्षा में बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं और हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए हवा में भी गोलियां चलाई गईं।’’
घटना के बाद उपद्रवी इलाके से भाग गए और बीएसएफ कर्मियों ने 13 मवेशी बरामद किए। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

