Mumbai Ahmedabad Highway Status: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे (Mumbai Ahmedabad Highway) से सफर करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद अहम है. दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) में स्मार्ट बिजली मीटर योजना (Smart Electricity Meter Scheme) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में आज, 19 जनवरी 2026 को पालघर जिले में एक विशाल पदयात्रा (मोर्चा) का आयोजन किया गया है. यह मोर्चा 'चारोटी से पालघर' (Charoti To Palghar) के बीच निकाला जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और प्रदर्शनकारी हिस्सा ले रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करे. इस दौरान एनएच-48 पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. यह भी पढ़ें: Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project Update: भारत में जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! महाराष्ट्र के पालघर में हाई‑स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का पहला माउंटेन टनल ब्रेकथ्रू हासिल; VIDEO
ट्रैफिक एडवाइजरी: भारी वाहनों पर पाबंदी
मोर्चे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पालघर जिलाधिकारी ने एक विशेष अधिसूचना जारी की है. इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 48 (NH-48) पर भारी और अवजड वाहनों के प्रवेश के लिए निम्नलिखित समय निर्धारित किया गया है:
- 19 जनवरी (सोमवार): सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
- 20 जनवरी (मंगलवार): सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पाबंदी जारी रहेगी.
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
स्मार्ट मीटर के विरोध में चारोटी से पालघर तक पदयात्रा
स्मार्ट मीटर योजना बंद करा
चारोटी ते पालघर पायी मोर्चाच्या
मा. जिल्हाधिकारी, पालघर यांची वाहतूक नियंत्रण अधिसूचना!
राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक ( NH - 48)
अवजड वाहनांना प्रवेश बंद कालावधी -
१९ जानेवारी रोजी - सकाळी ८ ते रात्री १०
२० जानेवारी २०२६ रोजी - सकाळी ६ ते दुपारी २ pic.twitter.com/i3AFl3ym4a
— CPIM Maharashtra (@mahacpimspeak) January 19, 2026
स्मार्ट मीटर योजना का विरोध क्यों?
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर योजना आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगी. उनका दावा है कि इन मीटरों के लगने से बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी विरोध को लेकर जिले के विभिन्न संगठन एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल रहे हैं. यह भी पढ़ें: Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके; मुंबई से 84 किमी दूर था केंद्र, जानें तीव्रता
प्रशासनिक सतर्कता
मोर्चे की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पदयात्रा के मार्ग और एनएच-48 के प्रमुख जंक्शनों पर यातायात पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और प्रदर्शनकारियों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और दमकल वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है.












QuickLY