मेलबर्न, 18 अगस्त आस्ट्रेलिया के मेगान शट और जेस जोनासेन भारत के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखलायें नहीं खेलेंगी । भारतीय टीम 19 सितंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और एक दिन रात का टेस्ट खेलेगी ।
तेज गेंदबाज शट ने चयनकर्ताओं से अनुरोध किया है कि निजी कारणों से उसके नाम पर विचार नहीं किया जाये जबकि स्पिन हरफनमौला जोनासेन चोट के कारण बाहर रहेंगी ।
बेलिंडा वाकारेवा भी निजी कारणों से यह श्रृंखला नहीं खेलेगी ।
स्टेला कैंपबेल और जॉर्जिया रेडमेन को पहली बार टीम में जगह दी गई है ।
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने कहा ,‘‘ हमने बेलिंडा और मेगान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है । उनकी कमी खलेगी लेकिन उनके इस फैसले में हम उनके साथ है ।’’
आस्ट्रेलियाई टीम :
मेग लानिंग, रशेल हैंस, डार्सी ब्राउन, मेटलान ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला कारे, हन्ना डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, जॉर्जिया रेडमेन, मोली स्ट्रानो, अन्नाबेल सदरलैंड, तायला व्लेमिंक, जॉर्जिया वेयरहैम ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY