देश की खबरें | आगरा-धौलपुर सीमा पर रोकी गईं मेधा पाटकर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, 26 नवंबर कृषि अध्यादेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटकर को बुधवार देर रात आगरा-धौलपुर सीमा पर रोक लिया गया।

वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर जाम लगा दिया है जिससे वाहनों की लाइन लग गई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे टेंपू पर ट्रक पलटा, 4 की मौत.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि पाटकर को सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया।

पाटकर से जुड़े लोगों ने कहा कि उन्हें आगरा से दिल्ली जाना है, पर पुलिस किस कानून के तहत उन्हें रोक रही है, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़े | Lalu Yadav Phone Call: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज.

पाटकर को रोकने के बाद से राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर अभी भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

छिंदवाड़ा से शुरू हुई जनाधिकार यात्रा का नेतृत्व करते हुए मेधा पाटकर ग्वालियर और शिवपुरी होते हुए आगरा की सीमा में पहुंची थीं। उन्हें आगरा होते हुए दिल्ली कूच करना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)