एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भोपाल की फैक्टरी से 1,814 करोड़ रुपये का एमडी मादक पदार्थ, उसका कच्चा माल जब्त : गुजरात के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फैक्टरी से प्राधिकारियों ने 1,814 करोड़ रुपये की कीमत का एमडी मादक पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया है।

देश की खबरें | भोपाल की फैक्टरी से 1,814 करोड़ रुपये का एमडी मादक पदार्थ, उसका कच्चा माल जब्त : गुजरात के मंत्री

अहमदाबाद, छह अक्टूबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक फैक्टरी से प्राधिकारियों ने 1,814 करोड़ रुपये की कीमत का एमडी मादक पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह संयुक्त अभियान गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), दिल्ली ने चलाया।

संघवी ने कहा, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी, दिल्ली को बधाई। हाल में उन्होंने भोपाल में एक फैक्टरी पर छापा मारा और एमडी एवं उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया, जिसकी कीमत 1,814 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उपलब्धि मादक पदार्थ की तस्करी तथा उसके दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज की सुरक्षा के लिए उनके सामूहिक प्रयास अहम हैं।’’

मंत्री ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का समर्पण वाकई प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, भारत को सुरक्षित और स्वस्थ देश बनाने के अभियान में उनका समर्थन करना जारी रखें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).