IND vs AUS: आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर होने पर टूट चुके हैं नाथन मैकस्वीनी

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने स्वीकार किया कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिये टीम में जगह नहीं मिलने से टूट चुके हैं लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत करके दोबारा टीम में जगह बनाने का वादा भी किया .

नाथन मैकस्वीनी (Photo Credit: 'X'/Cricket.com.au)

मेलबर्न, 21 दिसंबर : आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने स्वीकार किया कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिये टीम में जगह नहीं मिलने से टूट चुके हैं लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत करके दोबारा टीम में जगह बनाने का वादा भी किया . मैकस्वीनी को बाहर करके युवा सैम कोंटास को टीम में जगह दी गई है . मैकस्वीनी ने चैनल 7 से कहा ,‘‘ हां मैं टूट चुका हूं . आस्ट्रेलिया के लिये खेलने का मेरा सपना सच हुआ लेकिन उस तरह से नहीं, जैसे मैं चाहता था .’’

उन्होंने कहा ,‘‘लेकिन खेल में ऐसा होता है . मैं कड़ी मेहनत करके अगले मौके के लिये खुद को तैयार करूंगा .’’ 25 वर्ष के मैकस्वीनी ने पर्थ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन पिछली छह पारियों में उनका स्कोर 10, 0, 39, नाबाद 10, 9 और 4 रहा . उन्हें श्रृंखला में चार बार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आउट किया . यह भी पढ़ें : AFG vs ZIM: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फारूकी पर अंपायर से असहमति जताने पर जुर्माना लगाया गया

मैकस्वीनी ने कहा ,‘‘ क्रिकेट में ऐसा ही है . मौका मिलने पर अच्छा नहीं खेलते हैं तो आपकी जगह सुरक्षित नहीं है . मैं चूक गया लेकिन अब फिर मेहनत करके टीम में दोबारा जगह बनाऊंगा .’’ आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज माइक हस्सी ने मैकस्वीनी से हमदर्दी जताते हुए फॉक्स क्रिकेट से कहा ,‘‘ मुझे उसके लिये दुख हो रहा है . यह बहुत कठिन फैसला था .’’

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े