IPL 2021: मैक्सवेल, क्रिस्टियन और उनकी गर्भवती साथी को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी खिलाड़ी डेनियल क्रिस्टियन तथा उनकी गर्भवती साथी जॉर्जिया डन को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

शारजाह, 12 अक्टूबर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी खिलाड़ी डेनियल क्रिस्टियन तथा उनकी गर्भवती साथी जॉर्जिया डन को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा. इस दुर्व्यवहार से गुस्साए मैक्सवेल ने ‘ऑनलाइन ट्रोल्स’ को ‘कचरा’ और ‘ बेहर घृणित’ करार दिया जबकि क्रिस्टियन ने अनुरोध किया कि उनकी साथी को इससे बाहर रखा जाए. मैक्सवेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ आरसीबी के लिए शानदार सत्र रहा, दुर्भाग्य से हम उस जगह नहीं पहुंच पाये जिसके बारे में हमने सोचा था. इससे इस अद्भुत सत्र की हमारी उपलब्धि कम नहीं होती. सोशल मीडिया पर जो ‘कचरा’ आ रहा है वह बहुत घृणा से भरा हुआ है.’’

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हम भी इंसान हैं जो हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. किसी को गाली देने के बजाय एक सभ्य इंसान बनने की कोशिश करें.’’ मैक्सवेल का यह बयान तब आया है जब आरसीबी की टीम सोमवार रात यहां एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से चार विकेट से हारकर इस टी20 लीग से बाहर हो गयी. इस स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इस सत्र के दौरान आरसीबी को प्यार और समर्थन के लिए ‘असली प्रशंसकों’ को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘‘ असली प्रशंसकों को धन्यवाद जिन्होंने खेल को अपना सब कुछ देने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की और प्यार दिया. दुर्भाग्य से यहां (ऑनलाइन मंच पर) कुछ बुरे लोग हैं जो सोशल मीडिया को एक खराब जगह बना देते हैं. यह अस्वीकार्य है. कृपया उनके जैसा न बनें.’’ यह भी पढ़ें : IPL 2021 के एलिमिनेटर में KKR से हार के बाद निकले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के आंसू- Video

मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथी क्रिस्टियन ने भी आरोप लगाया कि उनकी गर्भवती साथी जॉर्जिया डन को आरसीबी के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा. क्रिश्चियन ने इस मैच में 1.4 ओवर में 29 रन खर्च किये जबकि बल्ले से सिर्फ नौ रन का योगदान दे सके थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मेरे साथी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट (प्रतिक्रिया) को देखें. मेरे लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा था लेकिन यह खेल का हिस्सा है. कृपया उसे इन सब से बाहर रखें.’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू