देश की खबरें | मोमोज का ठेला लगाने वाले मौर्या ने मोदी से कहा, स्वनिधि योजना के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वाराणसी, 27 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना’ के उत्तर प्रदेश के लाभार्थी एवं वाराणसी के दुर्गा कुंड वेंडिंग जोन में मोमोज एवं काफी का ठेला लगाने वाले अरविंद मौर्या से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संवाद किया। संवाद में मौर्या ने मोदी से कहा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कोई भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।

मोदी ने जब मौर्या से पूछा कि स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए उसे कितनी भागदौड़ करना पड़ा और किन-किन अधिकारियों के हाथ पैर पकड़ने पड़े, तो उसने कहा कि उसे कहीं भी कोई भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।

यह भी पढ़े | Ballabgarh Shooting: हरियाणा के बल्‍लभगढ़ में छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई.

उसने कहा कि नगर निगम ने सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के एक सप्ताह बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोनारपुरा ब्रांच से उसे फोन आया कि उसे रिण आबंटित किया गया है।

उसने बताया कि इसपर उसे बहुत आश्चर्य हुआ और उसे लगा कि कोई उसे बेवकूफ बना रहा है।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh Banni Festival 2020: धारा 144 लागू होने के बावजूद कुरनूल जिले में बन्नी उत्सवम में इकठ्ठा हुए हजारों लोग, 50 घायल.

मोदी ने मौर्या से जब कहा कि वह बनारस आते हैं तो लोग उन्हें मोमोज नहीं खिलाते, तो उसने प्रधानमंत्री से वायदा किया कि इस बार बनारस आने पर वह उन्हें मोमोज खिलाएगा।

इस पर मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें सब कुछ ऐसे ही नहीं खाने देते। मौर्या ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह सबरी की तरह उन्हें मोमोज अवश्य खिलाएगा।

कोरोना काल में व्यापार बाधित होने और उससे होने वाली परेशानियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि कोरोना संक्रमण से बचने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए वह क्या करता है, तो मौर्या ने बताया कि मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को एक मोमोज फ्री देने की उसकी स्कीम है। इस पर मोदी ने उसका स्वागत किया।

मोमोज की ऑनलाइन होम डिलीवरी के बाबत पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि स्विग्गी के माध्यम से वह ऑनलाइन डिलीवरी भी करता है।

सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बाबत प्रधानमंत्री द्वारा पूछे जाने पर मौर्या ने बताया कि परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उसके पास 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड बना है। उसका अंत्योदय कार्ड बना हुआ है जिससे कोरोना काल में उसे फ्री राशन मिला। श्रम योगी योजना में बीमा हुआ है। सरकार द्वारा भी बीमा कराया गया है।

मोदी ने मोमोज एवं काफी विक्रेता अरविंद मौर्या से वार्ता के दौरान कोरोना से पूरी सफलता के साथ जंग लड़ने के लिए बनारसवासियों को धन्यवाद एवं नमस्कार किया।

: सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)