एजेंसी न्यूज

मथुरा: व्यापारी ने पहले 10 साल के सौतेले बेटे और पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह कस्बे में एक व्यापारी ने सौतेले बेटे और पत्नी हत्या कर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मथुरा: व्यापारी ने पहले 10 साल के सौतेले बेटे और पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद कर ली खुदकुशी
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर

मथुरा, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जिले के फरह कस्बे में एक व्यापारी ने सौतेले बेटे और पत्नी हत्या कर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रविवार शाम को पड़ोसियों ने उसके घर में कोई हलचल ना होते देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंच कर देखा तो मां-बेटे के शव बिस्तर पर पड़े थे. बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था, जबकि मां के गले पर निशान थे और व्यापारी का शव पंखे से लटका हुआ था.

फरह के थाना प्रभारी रमेश प्रसाद भारद्वाज ने बताया, शाही सराय, पानी की टंकी निवासी नीरज अग्रवाल (35) पुत्र रघुवीर प्रसाद परचून की दुकान करता था. तीन साल पहले नीरज का विवाह आगरा के खंदारी निवासी राजकुमार की बेटी रीमा (35) से हुआ था. रीमा का पहले पति से 10 साल का बेटा था. पुलिस ने छानबीन कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह भी पढ़े: Unique Wedding! यूपी के मथुरा में धूमधाम से निकली बैल की बारात, लोगों ने कराई गाय के साथ शादी (See Pics) 

रीमा की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले उनके बेटी दामाद में झगड़ा हुआ था. उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था. एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या करने के बाद व्यापारी ने आत्महत्या की है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).