एजेंसी न्यूज

Sensex Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 420 अंक टूटकर 61,000 अंक से नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 420 अंक लुढ़क कर 61,000 अंक के नीचे बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट से बाजार नुकसान में रहा.

Sensex Update: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 420 अंक टूटकर 61,000 अंक से नीचे फिसला
Sensex

मुंबई, 10 नवंबर : घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 420 अंक लुढ़क कर 61,000 अंक के नीचे बंद हुआ. वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट से बाजार नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी घरेलू शेयर बाजार पर असर पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 419.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,613.70 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स ऊंचे में 60,848.73 तक गया और नीचे में 60,425.47 अंक तक आया. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.80 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,028.20 अंक पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 81.77 प्रति डॉलर पर

सेंसेक्स के शेयरों में 3.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में एक्सिस बैंक रहा. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., भारती एयरटेल, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज और एचयूएल 1.13 प्रतिशत तक लाभ में रहे. एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा.अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 30 पैसे टूटकर 81.77 (अस्थायी) पर बंद हुई. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक घरेलू बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 386.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).