Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 57,408 करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा.
नयी दिल्ली, 7 जनवरी : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 57,408.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक को हुआ. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 214.11 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान में रहा. एक जनवरी को सेंसेक्स 72,561.91 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 20,929.77 करोड़ रुपये घटकर 13,67,661.93 करोड़ रुपये रह गया. सबसे अधिक नुकसान में टीसीएस ही रही. एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,536.48 करोड़ रुपये घटकर 12,77,435.56 करोड़ रुपये रह गया.
हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 10,114.99 करोड़ रुपये गिरकर 6,15,663.40 करोड़ रुपये रह गई. इन्फोसिस का मूल्यांकन 4,129.69 करोड़ रुपये घटकर 6,36,222.11 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 1,608.05 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,97,357.42 करोड़ रुपये पर आ गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में 89.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,72,826.22 करोड़ रुपये पर आ गई. इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,816.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,63,644.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईटीसी का मूल्यांकन 14,409.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,91,219.09 करोड़ रुपये हो गया. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शेयर बाजार में दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 491 अंक चढ़ा
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 8,200.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,88,846.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 7,020.75 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,082.81 करोड़ रुपये रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी का स्थान रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

