एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,72,225.62 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 14 जुलाई : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,72,225.62 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत के लाभ में रहा. सेंसेक्स शुक्रवार को 622 अंक या 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था. दिन में कारोबार के दौरान दौरान यह 996.17 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 80,893.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 62,393.92 करोड़ रुपये बढ़कर 15,14,133.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा है. इसके बाद शुक्रवार को टीसीएस का शेयर लगभग सात प्रतिशत चढ़ गया.

बीते सप्ताह आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 31,858.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,73,258.78 करोड़ रुपये हो गया. इन्फोसिस की बाजार हैसियत 26,905.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,827.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 22,422.12 करोड़ रुपये बढ़कर 6,64,947.01 करोड़ रुपये हो गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 17,668.92 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,156.81 करोड़ रुपये पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 9,066.19 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 21,60,628.75 करोड़ पर पहुंच गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 1,910.5 करोड़ रुपये बढ़कर 8,15,705.36 करोड़ रुपये हो गई. यह भी पढ़ें : Donald Trump Gunfire: मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी- डोनाल्ड ट्रंप

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 18,069.29 करोड़ रुपये घटकर 12,35,825.35 करोड़ रुपये रह गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 356.99 करोड़ रुपये घटकर 7,67,204.26 करोड़ रुपये पर आ गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 210.5 करोड़ रुपये घटकर 8,67,668.16 करोड़ रुपये रह गया. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).