एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं.

Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये बढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 प्रतिशत के लाभ में रहा. बुधवार को दशहरा पर बाजार में अवकाश था. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,581.61 करोड़ रुपये चढ़कर 16,46,182.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 22,082.37 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,21,480.95 करोड़ रुपये रहा.

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 16,263.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,871.36 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 13,433.27 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 6,14,589.87 करोड़ रुपये रही. एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 6,733.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,810.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,623.07 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,96,894.04 करोड़ रुपये रही. बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 326.93 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,44,563.66 करोड़ रुपये रहा. इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 23,025.99 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,10,623.53 करोड़ रुपये रह गया. यह भी पढ़ें : चमोली: श्री हेमकुंड साहिब में हो रही जमकर बर्फबारी VIDEO में देखिए खूबसूरत नजारा

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में 3,532.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,386.80 करोड़ रुपये रह गई. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 624.73 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,73,316.78 करोड़ रुपये पर आ गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).