जरुरी जानकारी | बीएसई में कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 296.48 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

नयी दिल्ली, 30 जून शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी रहने के बीच शुक्रवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 296.48 लाख करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 64,718.56 अंक पर बंद हुआ।

इस तरह तेजी के तीन कारोबारी दिनों में बीएसई का सूचकांक कुल 1,748.56 अंकों यानी 2.77 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।

तेजी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार 2,96,48,153.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तीन कारोबारी दिनों में ही निवेशकों की संपत्ति में 5,80,740.05 करोड़ रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

इससे पहले, 21 जून को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,94,36,594.50 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)