खेल की खबरें | नीलाम होगी माराडोना की विश्व कप गोल्डन बॉल ट्रॉफी

माराडोना को विश्व कप 1986 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था जिसके लिए उनको गोल्डन बॉल ट्रॉफी मिली थी। इस स्टार खिलाड़ी के परिजनों ने इस नीलामी को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

इस मामले से जुड़े वकील गिल्स मोरेउ ने बताया कि अदालत का फैसला माराडोना के वारिसों के पक्ष में नहीं रहा। इसका मतलब है कि इस ट्रॉफी की अगले गुरुवार को पेरिस में नीलामी की जाएगी।

यह गोल्डन बॉल ट्रॉफी वर्षों तक गायब रही और कुछ साल पहले ही इसका पता चल पाया था। माराडोना के परिजनों का कहना है कि यह ट्रॉफी चोरी हो गई थी और इसका वर्तमान मालिक इसकी नीलामी नहीं कर सकता है।

माराडोना के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने विश्व कप 1986 के मैक्सिको सिटी में खेले गए फाइनल में पश्चिम जर्मनी को 3-2 से हराकर खिताब जीता था। माराडोना का 2020 में 60 साल की उम्र में निधन हो गया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)