Rajasthan Weather Update Today: राजस्‍थान के अनेक इलाके शीतलहर व कोहरे की चपेट में

राजस्‍थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लगातार शीतलहर जारी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

जयपुर, 18 फरवरी राजस्‍थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और लगातार शीतलहर जारी है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहा। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर से अति शीतलहर दर्ज की गयी। पूर्वी राजस्‍थान में कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा।

इस दौरान सबसे कम न्‍यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा संगरिया में न्‍यूनतम तापमान 1.3 डिग्री, चुरू में 1.8 डिग्री, नागौर में 1.9 डिग्री, सीकर में 2.8 डिग्री, करौली में 3.4 डिग्री, पिलानी में 4.1 डिग्री व बीकानेर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार आगामी चार पांच दिन राज्‍य में मौसम पूरी तरह शुष्‍क रहेगा हालांकि एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। राज्य में शीतलहर व कहीं-कहीं अति शीतलहर का दौर चार पांच दिन जारी रहने का अनुमान है।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नेपाल को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी इटली, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Pitch Report And Weather Update: नेपाल बनाम इटली के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Preview: नेपाल बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\