एजेंसी न्यूज

Bijnor Shocker: बिजनौर में भाई के साथ मिलकर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर जिले की चांदपुर पुलिस ने शनिवार को एक युवक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को कूड़े के ढेर के पास दफना दिया था. पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का अवशेष भी बरामद किया गया है.

Bijnor Shocker: बिजनौर में भाई के साथ मिलकर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर (उप्र), 6 अप्रैल : बिजनौर जिले की चांदपुर पुलिस ने शनिवार को एक युवक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने करीब डेढ़ वर्ष पहले अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को कूड़े के ढेर के पास दफना दिया था. पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का अवशेष भी बरामद किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत सोनकर ने बताया कि आसिफा (28) की शादी कामिल नाम के एक व्यक्ति से हुई थी और आसिफा की मां ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

आसिफा के परिवार ने आरोप लगाया कि कामिल ने उन्हें दो साल से उससे बात नहीं करने दी है. इस मामले में आसिफा की मां ने 26 मार्च को चांदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. सीओ ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने कामिल और उसके भाई आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों के शुल्क में अनियमित और अधिक बढ़ोतरी को लेकर कार्रवाई शुरू की

उन्होंने बताया, "शनिवार को उनकी निशानदेही पर, आसिफा के शव के अवशेष उनके घर के करीब कूड़े के ढेर के पास जमीन में से मिले. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है." सीओ ने कहा कि पूछताछ के दौरान कामिल ने हत्या की बात कबूल कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).