देश की खबरें | दिल्ली के आदर्श नगर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहता था।

यह भी पढ़े | COVID-19 संकट के बावजूद आईटी कंपनी Tata Consultancy Services करेगी 40,000 फ्रेशर्स की भर्ती करेगी.

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे तो शव पेड़ से लटका हुआ था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सुरेंद्र की शनिवार को अपनी बेरोजगारी को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ बहस हुई थी।

यह भी पढ़े | विकास दुबे एनकाउंटर मामले में योगी सरकार को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को किया खारिज.

उन्होंने बताया कि बहस के बाद, उसने अपना घर छोड़ दिया था और दिल्ली के धीरपुर इलाके में स्थित अपनी रिश्तेदार के घर आ गया था। वह वहां रविवार तक रहा और फिर चला गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह वह पेड़ से लटका मिला। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\