देश की खबरें | राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में मनोज झा होंगे संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर विभिन्न विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को राजद नेता मनोज झा को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव में अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Odisha Govt Issues Guidelines for Durga Puja, Kali Puja and Laxmi Puja: ओडिशा की सरकार ने दुर्गापूजा, लक्ष्मी पूजा और कालीपूजा के लिए जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन.

इस पद के लिए 14 सितंबर को चुनाव होने हैं।

वह विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं की मौजूदगी में शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

यह भी पढ़े | Jairam Thakur on Maharashtra Govt: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले-महाराष्ट्र सरकार ने जो किया वो निंदनीय, कंगना को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश.

मनोज झा राजग उम्मीदवार और जद (यू) सदस्य हरिवंश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

हरिवंश अपने पिछले कार्यकाल तक उपसभापति थे। वह एक बार फिर बिहार से चुने गए हैं।

राजद और जद (यू) बिहार की धुर विरोधी पार्टियां हैं। राज्य में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश और तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, द्रमुक, आप तथा कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेता शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के समय मनोज झा के साथ रहेंगे।

कांग्रेस ने कहा था कि वह उपसभापति पद को निर्विरोध नहीं जाने देगी और उसने संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)