देश की खबरें | केंद्र सरकार के बुलावे पर मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्यब्रत दिल्ली रवाना

इंफाल, 22 अप्रैल मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत केंद्र सरकार के अधिकारियों के बुलावे पर मंगलवार को दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नेताओं ने पहले बताया था कि अध्यक्ष जातीय हिंसा प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे हैं।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

अधिकारी ने बताया कि थोकचोम दोपहर करीब एक बजे वाणिज्यिक उड़ान में सवार होकर इंफाल से रवाना हुए और रात में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

बीरेन सिंह ने नौ फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सत्यब्रत ने इंफाल में भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा के साथ बंद कमरे में बैठक की थी।

बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

राज्य विधानसभा फिलहाल निलंबित है, जिसका कार्यकाल 2027 तक है।

मणिपुर में मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)