Manipur Assembly Elections: मणिपुर विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान प्रारंभ
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इंफाल,5 मार्च : मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस चरण में थोउबल,चंदेल,उखरूल,सेनापति,तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा था कि 1,247 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इन चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा. यह भी पढ़ें : Manipur Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिरीबाम के एक मतदान केंद्र में मतदान जारी
इनमें भाजपा के 12,कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं. मतदान शाम चार बजे तक चलेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की सूची, विनोद तावड़े सहित इन 4 नेताओं को मिला टिकट
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
\