दुबई, 24 जनवरी भारत की स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आईसीसी वर्ष की महिला एक दिवसीय क्रिकेट टीम में चुना गया है ।
वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद 74 रन बनाने वाली मंधाना ने 2022 में एक शतक और छह अर्धशतक बनाये । उन्होंने न्यूजीलैंड में विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 123 रन की पारी खेली । इसके बाद सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होव में 91 रन बनाये और फिर 40 तथा 50 रन की पारियां खेली ।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दो शतक और पांच अर्धशतक बनाये ।
तेज गेंदबाज रेणुका ने 2022 में सात मैचों में 18 विकेट लिये । उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 28 रन पर चार विकेट चटकाये ।
दक्षिण अफ्रीका की तीन क्रिकेटरों को भी आईसीसी वनडे टीम में जगह मिली है । इनमें बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट , तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका और शबनम इस्माइल शामिल हैं ।
आईसीसी वर्ष की महिला वनडे टीम :
एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, रेणुका सिंह (भारत), लौरा वोल्वार्ट, अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), नेट स्किवेर , सोफी एक्सेलेटोन (इंग्लैंड), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY