खेल की खबरें | आर्सनल, चेलसी, मैनचेस्टर युनाइटेड के बाद मैनचेस्टर सिटी भी सेमीफाइनल में

सिटी ने इस सप्ताह प्रीमियर लीग खिताब लीवरपूल को गंवा दिया । अब उसे फाइनल में पहुंचने के लिये 13 बार के एफए कप विजेता आर्सनल को हराना होगा ।

वहीं चेलसी का सामना दूसरे सेमीफाइनल में 12 बार की चैम्पियन मैनचेस्टर युनाइटेड से होगा ।

यह भी पढ़े | COVID-19: PCB ने 20 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना होने की दी अनुमति.

ये मुकाबले 18 और 19 जुलाई को वेम्बले में दर्शकों के बिना खेले जायेंगे ।

चेलसी ने लीसेस्टर को 1 . 0 से हराया जबकि आर्सनल ने अपना मुकाबला 2 . 1 से जीता । मैनचेस्टर युनाइटेड ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में नोर्विच को 2 . 1 से मात दी ।

यह भी पढ़े | 30 जून को रांची में शादी के बंधन में बंधेंगे दीपिका कुमारी और अतनु दास, सोशल डिस्टेंसिंग का किया जाएगा सख्ती से पालन.

एपी

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)