देश की खबरें | स्वर्ण मंदिर में प्रबंधन ने लॉकडाउन दिशानिर्देश का उल्लंघन कर लंगर खिलाया
जियो

अमृतसर/चंडीगढ़, आठ जून श्रद्धालुओं के लिये सोमवार को स्वर्ण मंदिर के फिर से खुलने के दौरान यहां पंजाब सरकार के लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए लंगर शुरू कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने रविवार को सरकार से धार्मिक स्थलों पर ‘प्रसाद’ और लंगर पर रोक संबंधी अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा करने की अपील की थी।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना संक्रमितों में 71 फीसदी से ज्यादा प्रवासी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, भोजन या लंगर का वितरण नहीं होगा।

एसजीपीसी ने कहा कि उसने सामुदायिक रसोई केंद्र में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की है।

यह भी पढ़े | उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसला पलटने पर अरविंद केजरीवाल बोले-दिल्ली के लोगों के लिए होगी बड़ी समस्या, सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया राजनीति का आरोप .

इस बीच, अन्य धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल भी ढाई महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुले।

स्वर्णमंदिर में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिला। अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न द्वारों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी थीं। एसजीपीसी के एक कार्यबल ने प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों की स्वच्छता सुनिश्चित की।

अधिकारियों के अनुसार एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आयी। धार्मिक स्थल सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।

लुधियाना में जामा मस्जिद खुली और प्रबंधन ने एक दूसरे से दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों की सफाई सुनिश्चित की।

लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में शॉपिंग मॉल भी खुले। लेकिन लोग कम तादाद में ही नजर आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)