देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत

शिमला, 16 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में बृहस्पतिवार को एक दीवार ढह गई जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, फोर्ट में पांच मंजिला इमारत हुई धराशायी तो मलाड में गिरा रूम का हिस्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

उन्होंने कहा कि घटना बोइलोगंज पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में हुई।

शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने कहा, “बोइलोगंज पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में एक दीवार ढह गई और उसके नीचे सुन्नी तहसील के मांडोलघट गांव के रहने वाले प्यारे लाल शर्मा (48) जिंदा दब गए।”

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बालेरी गांव के प्रेम लाल (58) घायल हो गए और आईजीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)