एजेंसी न्यूज

Kerala: केरल में व्यक्ति ने अपनी चिता सजाकर आत्महत्या की

केरल में कोल्लम जिले के पुथुर में 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी चिता सजाने के बाद उसमें कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Kerala: केरल में व्यक्ति ने अपनी चिता सजाकर आत्महत्या की
Dead

कोल्लम, 9 फरवरी : केरल में कोल्लम जिले के पुथुर में 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी चिता सजाने के बाद उसमें कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मरनाड के मूल निवासी विजयकुमार का जला हुआ शव उनके पैतृक घर में मिला.

पुलिस ने बताया कि मृतक किसी बीमारी से पीड़ित था और कुछ समय से काम पर नहीं जा पा रहा था. इस संपत्ति में बने एक घर में अकली रह रही उनकी बहन ने आधीरात को आग देखी तो सोचा कि किसी लकड़ी ने आग पकड़ ली होगी. यह भी पढ़ें : UP: 4 महिलाएं PM आवास योजना का पैसा लेकर प्रेमियों के साथ भागीं, सदमे में पति, वसूली का मिला नोटिस

पुलिस ने बताया कि उसने (बहन) पड़ोस में रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार की मदद से आग बुझाई. सुबह उन्हें शव मिला. कथित तौर पर विजयकुमार द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है. उन्होंने बताया कि अपने मित्र को लिखे पत्र में विजय ने कहा कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के कारण अब काम करने में असमर्थ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).