सरायकेला, 11 सितंबर झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी पिछले चार साल से 13 वर्षीय लड़की का उत्पीड़न कर रहा था।
आरआईटी थाने के प्रभारी अधिकारी सागरलाल महाथा ने बताया कि पीड़िता की मां घटना के बारे में अवगत थी लेकिन उसने चुप्पी साधे रखी क्योंकि महिला जब विरोध जताती तो व्यक्ति उसे मारता-पीटता था।
पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया जब पीड़िता का भाई सोमवार को काम के बाद घर लौटा और अपनी बहन को अस्वस्थ पाया। इसके बाद उसने कारण पूछा।
महाथा ने बताया कि लड़की का भाई उसे आरआईटी थाने लेकर पहुंचा जहां पॉक्सो व भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता की मां को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY