देश की खबरें | ममता जंगलमहल के दो जिलों में करेंगी समीक्षा बैठकें
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता,चार अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह और सात अक्टूबर को झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में प्रशासनिक समीक्षा बैठकें करेंगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार वह दक्षिण बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र के दो जिलों में अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.

दो जिलों में उनकी यात्रा जंगलमहल इलाके में भाजपा की पैठ बनाने की कोशिशों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने हैं।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

मुख्यमंत्री ने सितंबर माह के अंत में उत्तर बंगाल का दौरा किया था और करीब सात माह के अंतराल में प्रशासनिक समीक्षा बैठकें की थीं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उनकी प्रशासनिक समीक्षा बैठकें रद्द कर दी गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)