नयी दिल्ली, दो दिसंबर शनिवार शाम साढ़े सात बजे तक ‘’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि39 लीड मतगणना
आम चुनाव का सेमीफाइनलः रविवार को आएंगे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम
नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार को होगी। देश में आम चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।
दि37 संसद सर्वदलीय दूसरी लीड बैठक
महुआ मोइत्रा से जुड़ी रिपोर्ट पर संसद के शीतकालीन सत्र में चर्चा चाहता है विपक्ष
नयी दिल्ली: लोकसभा से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सदस्य महुआ मोइत्रा का आसन्न निष्कासन, आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए तीन विधेयक और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक प्रस्तावित कानून जैसे मुद्दे संसद के शीतकालीन सत्र में छाए रहने की उम्मीद है।
दि17 ईडी संजय सिंह आरोपपत्र
ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में संजय सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि20 कांग्रेस महुआ लीड लोस अध्यक्ष
महुआ मोइत्रा मामले में अधीर ने बिरला को पत्र लिखा, कहा-निष्कासन ‘‘अत्यंत गंभीर दंड’’
नयी दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर ‘‘धन लेकर प्रश्न पूछने’’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के निष्कासन की आचार समिति की सिफारिश को ‘अत्यंत गंभीर दंड’ करार दिया है। शनिवार को बिरला को लिखे इस पत्र में चौधरी ने नियमों तथा संसदीय समितियों के कामकाज पर पुनर्विचार की मांग भी की है।
प्रादे57 महाराष्ट्र शरद पवार
भाजपा से हाथ नहीं मिलाने का हमारा रुख हमेशा स्पष्ट रहा है: शरद पवार
पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ नहीं मिलाने का उनकी पार्टी का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है और यदि इसके विपरीत कोई सुझाव आया भी, तो उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया।
अर्थ18 शाह जीडीपी
जीडीपी आंकडों ने दिया संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ेगी: शाह
अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और यह बात जीडीपी के ताजा आंकड़ों से साफ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं।
प्रादे50 कर्नाटक शिवकुमार चुनाव
पांच राज्यों के विधायकों के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए मुझसे नहीं कहा गया: उपमुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया है कि उन्हें पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों को कर्नाटक के विभिन्न रिसॉर्ट और होटल में ठहराने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
वि9 सीओपी28 जलवायु लीड सम्मेलन
सीओपी28: विकासशील देशों ने जलवायु परिवर्तन से बेहतर ढंग से लड़ने के लिए अमीर देशों पर दबाव डाला
दुबई: संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को विकासशील देशों के नेताओं ने अमीर देशों से ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से निपटने के तौर-तरीके साझा करने और वित्तीय बोझ को कम करने का आग्रह किया।
वि15 पाक इमरान गोहर
पाकिस्तान: गौहर अली को इमरान खान की पार्टी पीटीआई का अध्यक्ष चुना गया
इस्लामाबाद: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने शनिवार को बैरिस्टर गौहर अली खान को नया अध्यक्ष चुना।
खेल11 खेल शतरंज वैशाली
वैशाली बनीं ग्रैंडमास्टर, दुनिया की पहली भाई-बहन ग्रैंडमास्टर जोड़ी बने प्रज्ञानानंद और वैशाली
चेन्नई: भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली स्पेन के एल लोब्रेगाट ओपन में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाली देश की तीसरी महिला खिलाड़ी बनी। इससे वह अपने भाई आर प्रज्ञानानंदा के साथ मिलकर दुनिया की पहली भाई-बहन ग्रैंडमास्टर जोड़ी बन गयीं।
खेल15 खेल मुक्केबाजी भारत जूनियर
जूनियर विश्व चैम्पियनशिप : 12 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में
नयी दिल्ली: भारत के 12 मुक्केबाजों ने शनिवार को अर्मेनिया के येरेवान में चल रही आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:
वि6 सोशल मीडिया-हरित विज्ञापन
सोशल मीडिया विज्ञापन 'हरित' दावों से अटे पड़े हैं, कैसे जानें सच्चाई
(क्रिस्टीन पार्कर, कानून की प्रोफेसर, मेलबर्न विश्वविद्यालय)
मेलबर्न: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथाकथित ‘‘हरित’’ उत्पादों के विज्ञापनों से भरे पड़े हैं। बिजली कंपनियां ‘‘कार्बन तटस्थ’’ हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स ‘‘ग्रह के हित के लिए’’ हैं। कपड़े और यात्रा सब पर्यावरण हितैषी है, पर क्या दरअसल ऐसा है?
वि8 बहिर्ग्रह
अपने सूर्य के लिए बहुत बड़ा ग्रह खगोलविदों को बहिर्ग्रह गठन पुनर्विचार के लिए प्रेरित करता है
(सुवरथ महादेवन और मेगन डेलामर, पेन स्टेट और गुइमुंडुर कारी स्टीफ़नसन, प्रिंसटन विश्वविद्यालय)
पेनसिल्वेनिया: कल्पना कीजिए कि आप एक किसान हैं जो मुर्गी घर में अंडे ढूंढ रहे हैं - लेकिन मुर्गी के अंडे के बजाय, आपको एक शुतुरमुर्ग का अंडा मिलता है, जो मुर्गी के अंडे से कहीं अधिक बड़ा है।
वि10 सीओपी28-हानि और क्षति निधि
सीओपी28 जलवायु शिखर सम्मेलन : 'नुकसान और क्षति' कोष के गठन को मंजूरी, इसका अर्थ क्या है?
मैट मैकडॉनल्ड्स द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के एसोसिएट प्रोफेसर, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय
क्वींसलैंड: सीओपी28 जलवायु शिखर सम्मेलन के पहले दिन पहली बड़ी सफलता देखने को मिली जब गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के लिए मुआवजा देने के उद्देश्य से "नुकसान और क्षति" निधि पर समझौता हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY