देश की खबरें | महाराष्ट्र: वेश्यालय चला रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, दो दिसंबर महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में कथित तौर पर वेश्यालय के रूप में चलाए जा रहे एक आवासीय स्थल से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को बचाया गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Well Done!!! बनारस रेल कारखाने में महज एक महीने में बने 40 इंजन, बना नया रिकॉर्ड.

पुलिस जनसंपर्क अधिकारी तुकाराम तटकर ने बताया कि काशीमीरा पुलिस थाने के एक दल ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित मीरा गोटन में एक आवासीय स्थल पर मंगलवार को छापेमारी की और दो महिलाओं को बचाया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पाया कि मकान मालिक वेश्यालय चला रहे थे और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे थे।

यह भी पढ़े | Ex-Judge C S Karnan Arrested: मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन चेन्नई में गिरफ्तार, ये है मामला.

पुलिस ने प्रबंधक शंकर चिंतामन यादव (37) और वेटर बबलू विजयनाथ साव (25) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा किरण मकवाना पर मामला दर्ज किया गया जो कि आवासीय स्थल का मालिक है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)