Maharashtra: पुणे में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दो लड़कियों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो नाबालिग बहनों की कुचलकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुणे, 20 अगस्त : महाराष्ट्र के पुणे जिले में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो नाबालिग बहनों की कुचलकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी ने कहा कि छकुली कुमार शितोले (17) और उसकी बहन राजश्री (10) अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही थीं, तभी लोनी कालभोर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : पायलट के सोने की वजह से विमान की लैंडिंग आदिस अबाबा में नहीं हुई
उन्होंने कहा कि लड़कियां और उनके चाचा मोटरसाइकिल से गिर गए, लेकिन ट्रक चालक उन्हें टक्कर मारने के बाद वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और लड़कियों की कुचलकर मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
\