देश की खबरें | महाराष्ट्र: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

जालना, तीन जून महाराष्ट्र के जालना जिले में खेत पर एक तालाब में दो भाई-बहन समेत तीन बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपाली जोशी (9), उसके भाई रोहन (9) और यश जोशी (14) के रूप में हुई है।

यश जोशी भी दीपाली और रोहन का रिश्ते का भाई था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह भगवान महादेव मंदिर जाने के लिए तीनों घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार सुबह जाफराबाद तहसील के वरुद गांव के पास एक तालाब में उनके शव तैरते मिले।’’

प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि बच्चे तैरने के लिए तालाब में उतरे होंगे और संभवत: वे गहरे पानी में डूब गए होंगे।

पुलिस ने बताया कि यश जोशी तीनों में सबसे बड़ा था, जो खामगांव में पढ़ता था और अपनी स्कूल की छुट्टियां बिताने वरुद आया था।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)