देश की खबरें | महाराष्ट्र : सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शिरडी जाने से रोका गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और उनके संगठन के एक दर्जन से अधिक सदस्यों को बृहस्पतिवार को शिरडी जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया।

वे लोग साईबाबा मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को हटाने के लिए शिरडी जा रहे थे, जिस पर लिखा है कि श्रद्धालु ‘‘सभ्य तरीके के’’ वस्त्र पहनें।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में 12 दिसंबर से रोगियों को नि:शुल्क रक्त मिलना शुरू हो जाएगा-राजेश टोपे.

देसाई ने बाद में कहा कि यदि 31 दिसंबर तक बोर्ड नहीं हटाया गया, तो वह फिर शिरडी जाएंगी।

देसाई द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा किए जाने के बाद उन्हें 11 दिसंबर तक अहमदनगर के शिरडी में प्रवेश करने से मना किया गया था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर को तोहफा, ई-आरोग्य एप और स्मारिका का किया विमोचन.

देसाई और उनके संगठन भूमाता ब्रिगेड के 15-16 सदस्यों को अहमदनगर पुलिस ने सूपा गांव के पास हिरासत में ले लिया ,जब वे शिरडी जा रहे थे।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाटिल ने कहा, “हमने सभी कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार शाम को छोड़ दिया और उन्हें पुणे जिले की सीमा पर पहुंचा दिया।”

देसाई ने पीटीआई- से कहा कि उन्हें बताया गया था अगर वह शिरडी की तरफ जाती हैं तो उन्हें और उनके साथियों को खतरा हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)