Maharashtra: मुख्यमंत्री पर बना कार्टून साझा करने पर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट
महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर साझा करने पर कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट की. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को व्हाट्सऐप पर साझा करने पर कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से मारपीट की. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में हुई.
उन्होंने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था. कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की. शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.’’
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Tags
संबंधित खबरें
Weather Forecast Today: उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक आज 3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
IND vs ENG Semi-Final में अगर बारिश हुई तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानिए ICC के नियम
IND vs ENG Semi-Final: Wankhede में Team India का रिकॉर्ड कैसा है? आंकड़े इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी
Ramzan 2026: 13वां रोजा (3 मार्च) के लिए सेहरी और इफ्तार का समय; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का शेड्यूल
\