देश की खबरें | महाराष्ट्र : समय से पहले जन्मी बच्ची की घर में मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

ठाणे (महाराष्ट्र), पांच मार्च महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 22 वर्षीय महिला ने समय से पहले एक बच्ची को घर पर जन्म दिया और अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यहां के वाघबिल इलाके की रहने वाली महिला छह महीने की गर्भवती थी।

महिला ने दो मार्च की सुबह अपने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया।

कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने महिला के पति द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि मां और बच्ची दोनों की हालत गंभीर थी और उन्हें कलवा इलाके के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिवार ने घर पर प्रसव और उसे अस्पताल नहीं ले जाने का कारण नहीं बताया।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)