देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

मुंबई, 30 अगस्त महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग ने अप्रैल 2019 से पहले राज्य में पंजीकृत सभी वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए बुधवार को बोलियां आमंत्रित कीं।

वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और नंबर प्लेट में एकरूपता लाने के लिए, केंद्र ने एक अप्रैल, 2019 से देश में पंजीकृत प्रत्येक नये वाहन के लिए एचएसआरपी अनिवार्य कर दिया, जिससे ग्राहकों को सौंपने से पहले नये वाहनों पर इन नंबर प्लेट को लगाने की जिम्मेदारी निर्माताओं पर डाल दी गई।

संयुक्त परिवहन आयुक्त (कंप्यूटर) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संदेश चव्हाण ने कहा कि अप्रैल 2019 से पहले महाराष्ट्र में पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं।

अप्रैल 2019 से पहले महाराष्ट्र में पंजीकृत वाहनों के लिए एचएसआरपी अनिवार्य नहीं थीं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में लगभग चार करोड़ वाहन हैं और सफल बोली लगाने वाले को काम मिलने के बाद एक साल के भीतर 1.25 करोड़ वाहनों में एचएसआरपी लगाना होगा।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एचएसआरपी की लागत वहन करनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)