देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन संचालन की अनुमति दी, पुस्तकालय भी फिर से खुलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने अपने अभियान ‘बिगिन अगेन’ के तहत मुंबई में मेट्रो ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से करने की अनुमति देने का बुधवार को फैसला किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने अपने अभियान ‘बिगिन अगेन’ के तहत मुंबई में मेट्रो ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से करने की अनुमति देने का बुधवार को फैसला किया।

यहां जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकार ने इसके साथ ही बृहस्पतिवार से सभी सरकारी और निजी पुस्तकालयों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी जिसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

सरकार ने कल से निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर उद्योग प्रदर्शनियों को भी इजाजत दी।

स्थानीय साप्ताहिक बाजारों को भी निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर फिर से खोलने की इजाजत दी जाएगी। इसमें जानवरों के बाजार भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | UP Shocker: उत्तर प्रदेश के भैंसहिया गांव की वोटर लिस्ट में है शामिल हैं पीएम मोदी, बराक ओबामा, सोनम कपूर और लादेन.

भीड़ कम करने के उद्देश्य से बाजार और दुकानों को कल से रात नौ बजे तक दो अतिरिक्त घंटे खोलने की इजाजत होगी।

सरकार ने विभिन्न हवाईअड्डों पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच के बाद अमिट स्याही से मुहर लगाना बंद करने का फैसला किया है।

इसी तरह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच और उन पर मोहर लगाना भी बंद किया जाएगा।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\