अलीबाग, आठ अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जिलाधिकारी ने पाली नगर परिषद के पांच सदस्यों को अयोग्य घोषित कर दिया। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी व्हिप की अवज्ञा करने के लिए परिषद के चार सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि पांचवें निर्वाचित प्रतिनिधि को दो से अधिक बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
दिसंबर 2022 में, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्ल्यूपी) की प्रणाली पाटिल-शेल्के ने अपनी पार्टी के व्हिप की अवहेलना करते हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें 11 वोट मिले और उन्होंने पीडब्ल्यूपी के आधिकारिक उम्मीदवार आरिफ मनियार को हराया, जिन्हें पांच वोट मिले।
चुनाव के दौरान, शिवसेना के दो और पीडब्ल्यूपी के एक पार्षद ने अपनी-अपनी पार्टी के व्हिप के खिलाफ मतदान किया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुनवाई के बाद चारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। पांचवें पार्षद को तीन बच्चे होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY