देश की खबरें | महाराष्ट्र : अदालत ने तीन मानव तस्करों को किया बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की एक अदालत ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के मामले में दो बहनों सहित तीन लोगों को सबूतों के आभाव में बरी कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह अक्टूबर महाराष्ट्र की एक अदालत ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के मामले में दो बहनों सहित तीन लोगों को सबूतों के आभाव में बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) कविता डी. श्रीभाटे ने हाल में दिए एक निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, पॉक्सो (बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण कानून) और भादंवि के तहत तीनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

यह भी पढ़े | Dushyant Chautala Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

अतिरिक्त सरकारी वकील संजय मोर ने अदालत से कहा था कि 21 मार्च 2017 को पुलिस ने ठाणे जिले के हाटकेश में एक आवासीय कॉलोनी में छापा मारा था और 14 वर्षीय किशोरी को बचाया था, जिसे आरोपियों ने देह व्यापार में धकेल दिया था और उससे मिलने वाले पैसों पर वे अपना खर्च चला रहे थे।

बचाव पक्ष के वकीलों ने मामले में कई कमियों को उजागर किया।

यह भी पढ़े | West Bengal: बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले में CID ने दो लोगों को किया गिरफ्तार.

आदेश में न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस ने अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत छापेमारी नहीं की।

अभियोजक पक्ष यह भी साबित करने में नाकाम रहा कि आरोपियों ने पीड़िता को जबरन देह व्यपार में धकेला था।

इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ सबूतों का आभाव होने के आधार पर तीनों का बरी कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड