Maharashtra Shocker: बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाले बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 64 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक 18 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इस साल पांच जुलाई को जब घर में कोई नहीं था तो उसके पिता ने उसे अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. उन्होंने बताया कि जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ और उसकी पिटाई भी की. यह भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में 14 साल की लड़की का रेप, भीड़ ने आरोपी कबाड़ी की दुकान में की तोड़फोड़, फूंका ई रिक्शा
युवती का आरोप है कि इसके बाद ऐसा कई बार हुआ. पीड़िता ने आखिरकार बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75(2) (यौन उत्पीड़न) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

