एजेंसी न्यूज

Maharashtra: शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Representational Image (File Photo)

ठाणे, 11 जून : नवी मुंबई पुलिस ने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 29 वर्षीय महिला ने पनवेल पुलिस थाने में मोसिन हनीफ मुजावर नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके आरोपी के साथ प्रेम संबंध थे जिसने शादी का वादा कर उससे बलात्कार किया तथा बाद में रिश्ता खत्म कर दिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra Road Accident: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस ने बताया कि सोमवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 376(2)(एन) (किसी महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया और देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).