देश की खबरें | आगरा में नवजात बच्चे की बिक्री प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, तीन सितंबर आगरा में थाना एत्माद्दौला के अंतर्गत एक रिक्शा चालक के अपने बच्चे के जन्म के खर्च को कथिततौर पर नहीं उठा पाने और अस्पाल द्वारा बच्चे को किसी को बेचने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।

थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवजात प्रकरण में जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया जिसके बाद मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

इसबीच सोशल मीडिया पर नवजात की खबर सामने आने के बाद, गोद लेने वाले दंपति ने बच्चा मंगलवार को उसकी मां बबिता को सौंप दिया।

बिल ना भरने पर बच्चे को बेचने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ डॉ.आरसी पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर अस्पताल को सील कर दिया था। वहीं जिला प्रशासन ने उक्त मामले में संज्ञान में लेकर तहकीकात करायी ।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

गौरतलब है कि बच्चे के पिता शंभूनगर यमुनापार निवासी शिवचरण का आरोप है कि उसकी पत्नी बबीता ने 24 अगस्त को सर्जरी के बाद बच्चे को जन्म दिया। उसका कहना है कि अस्पताल ने उसे प्रसव का 35 हजार रुपये का बिल बताया।

शिवचरण का कहना है कि उसने पैसा चुकाने के लिए दो दिन का वक्त मांगा था, लेकिन जब वह पैसा जमा नहीं कर सका तो अस्पताल संचालन ने उसके बच्चे को एक लाख रुपये में खरीद लिया और बिल भुगतान के पैसे काटकर उसे 65 हजार रुपये दे दिए।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)