एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: छतरपुर में चिकित्सक पति की हत्या के मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार

छतरपुर शहर में 63 वर्षीय कॉलेज प्रोफेसर ने 65 वर्षीय अपने चिकित्सक पति की घरेलू विवाद के कारण करंट लगाकर कथित रूप से हत्या कर दी. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Madhya Pradesh: छतरपुर में चिकित्सक पति की हत्या के मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

छतरपुर (मप्र), 9 मई : छतरपुर (Chhatarpur) शहर में 63 वर्षीय कॉलेज प्रोफेसर ने 65 वर्षीय अपने चिकित्सक पति की घरेलू विवाद के कारण करंट लगाकर कथित रूप से हत्या कर दी. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 29 अप्रैल को छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना इलाके की लोकनाथपुरम कॉलोनी (Lokanathapuram Colony) में हुई. आरोपी ने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया कि उसका पति लंबे समय से बीमार था, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक शशांक जैन ने बताया कि महिला ने अपने पति की हत्या करने का अपराध बाद में स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रविवार को बताया, ‘‘हमने शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. ममता पाठक को डॉक्टर नीरज पाठक की हत्या करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया.’’ उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि ममता को अपने पति नीरज के चरित्र पर संदेह था और इसके चलते उनमें बार-बार झगड़ा होता रहता था. शर्मा ने बताया कि ममता ने हत्या के दो दिन बाद एक मई को सिविल लाइन पुलिस थाने में अपने पति की मौत के बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने कहा कि शिकायत में ममता ने कहा कि वह 29 अप्रैल को जब रात करीब नौ बजे अपने घर के ऊपर वाले कमरे में अपने पति से खाना खाने के बारे में पूछने गई, तो वह उसे मृत मिले. यह भी पढ़ें : Muzaffarpur: महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार के लिए CRPF के DIG के खिलाफ जांच शुरू

शर्मा ने बताया कि ममता ने शिकायत में कहा था कि उसके पति की मौत हो गई थी जिससे वह घबरा गई थी, क्योंकि उसके पति, उसे एवं उसके बेटे को सात-आठ दिन से बुखार आ रहा था. इसके बाद वह बिना किसी को सूचना दिये 30 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे नितेश के साथ जांच एवं इलाज कराने झांसी चली गई और रात करीब साढ़े नौ बजे वापस आई. उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी और इसी दौरान घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ममता पाठक पर संदेह होने के कारण उसे सात मई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई. उन्होंने कहा कि कड़ी पूछताछ के बाद ममता ने अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि 29 अप्रैल को उसने नीरज पाठक के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं तथा शाम करीब सात बजे एक्सटेंशन वायर के प्लग को बोर्ड में लगाकर स्विच चालू करके तार से उसके पैर में करंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).