कटनी (मध्यप्रदेश), 11 अक्टूबर डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक हवलदार ने मामूली विवाद को लेकर अपने वरिष्ठ सहकर्मी नायब सूबेदार अशोक शिकारा (45) की शनिवार रात को आयुध निर्माणी कटनी में कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
माधव नगर पुलिस थाने के उप-निरीक्षक सी के तिवारी ने रविवार को बताया कि हवलदार एस सिंह (करीब 55 साल) ने शनिवार रात करीब 7 बजकर 55 मिनट पर नायब सूबेदार अशोक शिकारा पर राइफल से पांच गोलियां दाग दीं और उसके बाद आयुध निर्माणी कटनी के परिसर में कहीं जाकर छिप गया। इस परिसर में ऊंची-ऊंची झाडियां हैं।
यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.
उन्होंने कहा कि आरोपी के पास गोलियों से भरी इंसास रायफल है और वह धमकी दे रहा है कि यदि कोई उसके नजदीक आया तो वह खुद को गोली मार कर अपनी जान दे देगा।
तिवारी ने बताया कि आयुध निमार्णी में डीएससी के प्रभारी कर्नल आरोपी के आत्मसमर्पण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़े | हरियाणा: 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विधायक सहित 4 पर मामला दर्ज.
उन्होंने कहा कि यह हवलदार पहले डिफेंस सिक्योरिटी कोर में पैसे एवं ड्यूटी का हिसाब-किताब रखता था।
तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जब नायब सूबेदार अशोक शिकारा कुछ दिन पहले वहां पर स्थानांतरित होकर कर आए तो इन दोनों में अधिकार क्षेत्र को लेकर टकराव होने लगा और इसी के परिणाम स्वरूप आरोपी ने शिकारा को गोली मारी है।
उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY