जरुरी जानकारी | मैकडोनाल्ड्स ने कर्मचारियों के साथ संबंध रखने को लेकर बर्खास्त सीईओ के खिलाफ मुकदमा किया

मैकडोनाल्ड्स ने अपने सीईओ को एक कर्मचारी के साथ अनुचित संबंध रखने को लेकर पिछले साल नवंबर में बर्खास्त कर दिया था।

कंपनी अब ईस्टरब्रूक को क्षतिपूर्ति् के रूप में दी गयी लाखों डॉलर की राशि वापस लेना चाहती है।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

मैकडोनाल्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस केम्पकिन्स्की ने सोमवार को कर्मचारियों को दिये संदेश में कहा, ‘‘मैकडोनाल्ड्स कर्मचारियों के उन आचरणों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, जो हमारे मूल्य के अनुसार नहीं है।’’ ईस्टरब्रूक के जाने के बाद केम्पकिन्स्की को कंपनी की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

इस मामले के साथ मैकडोनाल्ड्स फिर से सुर्खियों में आ गयी है। कुल 39,000 रेस्तरां वाली कंपनी यौन उत्पीड़न को लेकर पहले भी चर्चा में रही है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

केवल अमेरिका में 50 से अधिक कर्मचारियों ने मैकडोनाल्ड्स के खिलाफ यौन उत्पीड़ता के मामले अमेरिकी अदालतों या ‘यूएस इक्वल एम्प्लायमेंट आपुर्चूनिटी कमीशन’ में दर्ज कराये हैं।

फाइट फार यूएसडी (अमेरिकी डालर) 15 नाम के एक फोरम के नेताओं ने कहा कि मैक्डोनाल्ड को अपने पूर्व सीईओ से उगलवाई गयी राशि कर्मचारियों के कल्याण के ऐसे कार्यकमों पर खर्च करने चाहिए जिसमें काम पर यौन-शोषण की बुराई से निपटा जा सके।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)