मुंबई, 13 दिसंबर डिजिटल बैंकिंग की ढांचागत सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एम2पी फिनटेक ने बुधवार को कहा कि उसने लेनदेन व्यवहार सूचना फर्म गोल्स101 का करीब 250 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।
दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह अधिग्रहण अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग उत्पादों में उच्चस्तर का वैयक्तिकरण लाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।
गोल्स101 का लेनदेन व्यवहार संबंधी सॉफ्टवेयर उन्नत गणना-पद्धति एवं विश्लेषण टूल पर चलता है। यह उपभोक्ताओं के लेनदेन के तरीके के बारे में अंतर्दृष्टि देने के साथ कार्रवाई-योग्य योजना बनाता है।
गोल्स101 की स्थापना विशम सिकंद, मिलन नाइक, अंशुमान पांडेय, इशांक जोशी और अनुपम भट्ट ने मिलकर की थी।
एम2पी फिनटेक देश की बड़ी बैंकिंग ढांचागत कंपनियों में से एक है। यह बैंकों, ऋणदाताओं, वित्त-प्रौद्योगिकी एवं अन्य वित्तीय सेवा कंपनियों की डिजिटल गतिविधियों में सहयोग देती है। इसकी मौजूदगी एशिया-प्रशांत, पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका और ओशिनिया क्षेत्रों के 20 से अधिक देशों में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY