एजेंसी न्यूज

Etawah Suicide Case: परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में परिजनों द्वारा शादी की अनुमति देने से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

Etawah Suicide Case: परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इटावा (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर: इटावा (Etawah) जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में परिजनों द्वारा शादी की अनुमति देने से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.ऊसराहार थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भवन्तु पुरा में आज सुबह सड़क किनारे लगे पेड़ पर एक युवक और एक युवती के फाँसी पर लटके होने की सूचना मिली.

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतारा जिनकी पहचान भवन्तु पुरा निवासी कुलदीप (23) और मैनपुरी के गांव थाना कुर्रा निवासी राधिका उर्फ रीतू के रूप में हुई है.यह भी पढ़े: Karnataka: युवक के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

गौतम ने बताया कि दोनों ही शव लड़की के दुप्पट्टे से फांसी पर लटके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिजनों द्वारा शादी की अनुमति देने से इंकार करने पर प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).