Dry Day in Noida: नोएडा में बुधवार शाम छह बजे से 48 घंटे के लिए शराब की दुकानें बंद रहेंगी
गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानें बुधवार शाम छह बजे से 48 घंटे की अवधि के लिए बंद रहेंगी. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
Dry Day in Noida: गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानें बुधवार शाम छह बजे से 48 घंटे की अवधि के लिए बंद रहेंगी. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा. जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आदेश का अनुपालन गौतमबुद्ध नगर में सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘नियमानुसार चुनाव से 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद हो जानी चाहिए। यहां, सभी अधिकृत शराब की दुकानें बुधवार शाम छह बजे से शुक्रवार (26 अप्रैल) शाम छह बजे तक या मतदान के समय की समाप्ति तक बंद रहेंगी।’’
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 13, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में पेट्रोल के ताजा रेट
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today, March 13, 2026: भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, 24 कैरेट का भाव ₹1,63,800 के पार; जानें अपने शहर का रेट
Petrol Price Today, March 12, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट जारी
\