नयी दिल्ली, 25 नवंबर फ्रांस की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लोरियाल पेरिस ने महिला सशक्तिकरण के अपने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को अब भारत में भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके साथ राह चलते होने वाली छेड़छाड़ या छींटाकशी से निपटने में सशक्त बनाने के साथ-साथ अन्य राहगीरों को सही तरीके से हस्तक्षेप करने में प्रशिक्षित करता है।
लोरियाल ने जमीनी स्तर पर इसका प्रशिक्षण देने के लिए गैर-सरकारी संगठन ‘ब्रेकथ्रू’ के साथ साझेदारी की है। यह लोरियाल की ‘स्टैंड अप’ पहल का हिस्सा है। इसे कंपनी फ्रांस, स्पेन, इटली और मेक्सिको जैसे देशों में पहले ही शुरू कर चुकी है।
यह भी पढ़े | Bollywood Actress Who Married Twice: एक नहीं बल्कि दो बार घर बसाने वाली बॉलीवुड की ये हैं 5 हीरोइने.
लोरिया पेरिस इंडिया के महाप्रबंधक पॉ ग्रुआर्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इसके तहत 2022 के अंत तक देश में 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।’’
‘स्टैंड अप’ पहल सड़कों पर छेड़खानी करने वालों को हतोत्साहित करने, पीड़ित का समर्थनकरने और अन्य राहगीरों को सुरक्षित तरीके से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए साथ-साथ प्रशिक्षित करती है।
यह भी पढ़े | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,100 के पार.
ग्रुआर्ट ने कहा, ‘‘ लोरियाल पेरिस हर महिला के सशक्तिकरण के साथ खड़ी है। वह महिलाओं की महत्वकांक्षाओं के रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटाने की कोशिश कर रही है। हम महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
ब्रेकथ्रू के माध्यम से कंपनी महिला और पुरुष दोनों को रास्तों पर होने वाली छेडछाड़ से सुरक्षित तरीके से निपटने या पीड़ित के साथ खड़े होने के लिए प्रशिक्षित करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY